विनीत अग्रवाल बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अमरोहा जिलाध्यक्ष, इनकी भी हुई ताजपोशी?

Time report Amroha (इकरामुद्दीन मलिक) : शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक में कुंवर विनीत अग्रवाल का अमरोहा का जिलाध्यक्ष चुना गया। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से उनकी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दोबारा जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई। वहीं हर्ष माहेश्वरी को अमरोहा नगराध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला डालकर स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष के अलावा इनकी भी हुई ताजपोशी?
शहर के मधुरम बैंक्विट हाल में आयोजित हुई कार्यकारणी की बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी जुटे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकार्यकारणी का गठन करते हुए कुंवर विनीत अग्रवाल को अमरोहा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। जबकि मुकेश रस्तोगी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया वहीं हर्ष माहेश्वरी को नगराध्यक्ष, राधे श्याम गुप्ता को जिला चेयरमैन, नितिन शंकर को युवा जिलाध्यक्ष, सुमित सरन को युवा का नगर अध्यक्ष सुमित सरन को किया मनोनित।

विनीत अग्रवाल

व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि हमारी अमरोहा की इकाई हमेशा से एक मजबूत इकाई रही है और हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षशील रहती है। प्रदेश स्तर पर जब भी मेरी जरूरत हो तो मैं हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी हम हमेशा समय-समय पर व्यापारियों के लिए आवाज उठाते रहे हैं।

मृत्यु पर व्यापारी को मिलता है 10 लाख का बीमा
हमारे ही संगठन के द्वारा व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा योजना लागू कराई गई थी। जो कोई भी व्यापारी GST में पंजीकृत है उसे इस योजना का लाभ मिलेगा। इस समय भी हम अपने व्यापारी भाईयो के लिए कई बिंदुओं पर सरकार से लगातार प्रयास कर रहे है। जिनमें व्यापारी पेंशन योजना, व्यापारी के स्टॉक की सरकारी बीमा योजना, व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाईसेंस जारी करना प्रमुख है। साथ ही उन्होंने व्यापारी एकता पर भी जोर दिया एवम संगठन में सदस्यता अभियान चलाने को भी कहा। लखनऊ में व्यापार भवन बनाने की मांग भी सरकार से की गई।

विनीत अग्रवाल

व्यापारियों का नही होने देंगे उत्पीड़न
नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल ने कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे सभी व्यापारियों को साथ में लेकर पूरी निष्ठा ईमानदारी और लगन के साथ पूरा करेंगे।पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक में कुंवर विनीत अग्रवाल का अमरोहा का जिलाध्यक्ष चुना गया। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से उनकी प्रदेश अध्यक्ष व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा कार्य एवम संघर्ष करते रहेंगे। किसी कीमत पर व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम जिले के सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से यह अनुरोध करते हैं कि वह हमारे संगठन का सहयोग करें और हमसे सहयोग ले। उन्होंने पूरे जिले में सभी नगरों एवं कस्बों में भी अपनी इकाइयों को विस्तार करने को कहा।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर गाजियाबाद से आए प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री एसपी वर्मा ने भी अपने विचार रखे। अमरोहा संगठन से कुंवर विनीत अग्रवाल, राधे श्याम गुप्ता, सरदार सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, अशोक रस्तोगी, प्रवीण आर्य, घनस्याम भार्गव, संतोष लश्करी, केके बत्रा, हर्ष माहेश्वरी, सुमित सरन, नितिन शंकर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नीरज यादव, सचिन यादव, निशिल सरन, संजीव बंसल, मुकेश रस्तोगी, खालिद सिद्दीकी, परवेज आरिफ टीटू, हर्ष अग्रवाल, विनय तनेजा, गौरव वर्मा, प्रणीत आर्य, सलिलनाथ गोएल, मुदित रस्तोगी, संजय गर्ग, शुभम रस्तोगी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!