अमरोहा : डॉक्टर ने घोषित कर दिया था जिसे मृत, दफनाने से पहले उसकी लौट आई सांसें

Time Report Amroha : यूपी के अमरोहा में गांव के डॉक्टर ने जिस महिला कोे मृत घोषित कर दिया था। दफनाने से पहले यानी 10 घंटे बाद उसकी सांसें चलती मिली। गांव के ही डॉक्टर को बुलाकर बीपी चेक कराया गया तो बीपी नॉर्मल था इसके बाद परिजन आनन फानन में महिला को उपचार के लिए निजि चिकित्सक के पास ले गए। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

मामला अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव फंदेड़ी सादात का हैं। यहां रहने वाला शकील पुत्र कासिम मेनहत मजदूरी करता है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। बताया जाता कि शनिवार की सुबह करीब 9 बजे शकील की पत्नी को अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई। कुछ देर बाद ही उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। घबराए परिजन बेहोशी की हालत में उसको गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने नब्ज देखने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन शव को घर ले आए। महिला को दफनाने के लिए परिजनों ने रात को नौ बजे के बाद ईशा की नमाज का वक्त मुकर्रर किया। वक्त मुकर्रर होने पर रिश्तेदारों व परिचितों को भी मौत की खबर दी गई। शाम होते ही दफीने में शामिल होने के लिए लोग जुटने शुरू हो गए। बताया जाता है कि रात को 8 बजे जब परिवार की महिलाएं शव को ग़ुस्ल कराकर यानी कफ़नाने की प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी तो इस दौरान अचानक शरीर हरकत करने लगा।

शरीर को हरकत करते देख मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन फिर गांव के ही डॉक्टर को बुलाकर लाए। बीपी चेक कराया तो नॉर्मल आया। इसके बाद गमी का नजारा बदल गया। परिजन महिला को चांदपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। वहां शुरुआत उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!