अमरोहा में सोशल मीडिया पर की भोलेनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एडमिन हिरासत में

Time Report Amroha : यूपी के अमरोहा में सोशल मीडिया यानी एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भगवान भोलेनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शिवभक्तों में रोष फैल गया। मामले में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।।तुरंत ग्रुप के एडमिन को हिरासत में ले लिया। पुलिस टिप्पणी करने वाले की तलाश में जुटी हैं। वहीं हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

मामला अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र का है। नगर में सावन मास को लेकर व्हाट्सएप पर मंडी धनौरा के नाम से ग्रुप बना हुआ हैं। जिसमें शिव भक्त सहित हिंदू संगठनों के सदस्य भी जुड़े हुए है। बताया जाता है कि ग्रुप पर किसी सदस्य ने भगवान भोले नाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

टिप्पणी भगवान भोलेनाथ को किसी जाति विशेष से जोड़ कर की गई। इसके बाद शिवभक्तों सहित बिश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विपिन शर्मा के संग अन्य लोग थाने पहुंचे। पुलिस से मिलकर मामले पर रोष जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों में रोष के बाद हरकत में आई पुलिस ने ग्रुप के एडमिन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। ग्रुप एडमिन नगर का ही रहने वाला हैं। पुलिस ग्रुप पर पोस्ट करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो वें आंदोलन को बाध्य होंगे।

वहीं सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!