श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जिलाधिकारी एवं चेयरपर्सन ने की गौवंशीय पूजा

इकरामुद्दीन मलिक
Time Report Amroha : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा संचालित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल ( पालिका गौशाला ) में जिलाधिकारी व चेयरपर्सन शशि जैन ने अधिकारी व सभासदों संग गौ पूजन किया।

मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी डॉ बृजेश कुमार द्वारा पालिका सभासदों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, पालिका स्टॉफ की उपस्थिति मे गौ- पूजन किया गया।

गैरतलब है की प्रत्येक वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर प्रदेश मे स्थित समस्त गौ शालाओं मे गौ पूजन किया जाता है। सोमवार को नगर पालिका परिषद अमरोहा मे पालिका गौशाला अंतर्गत गौ पूजा का आयोजन किया गया।

जिसमे डीएम राजेश कुमार त्यागी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शशि जैन, मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा, अश्विनी कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी डा. बृजेश कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतुल जैन व पालिका सभासदों द्वारा गौ पूजन किया गया। इस अवसर पर पालिका सभासद विकास टंडन, अंकित गुप्ता, वीर अभिमन्यु, महिपाल सिंह, सहित भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह सैनी, अजय चौहान, आदेश सैनी, सुगंध शर्मा, व समस्त पालिका स्टॉफ उपस्थित रहा।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!