Time Report Amroha : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने चुचैला कलां कस्बा निवासी चौधरी रियाजुद्दीन उर्फ अंकल को अमरोहा का जिला सचिव व बिलाल चौधरी को मंडी धनौरा ब्लॉक का महामंत्री नियुक्त किया।
रविवार को चुचैला कलां कस्बे में एक मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में टाइम रिपोर्ट से वार्ता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाकियू महाशक्ति का कारवां हर रोज तेजी से बढ़ रहा हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की आवाज को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने व उनकी मांगों को पूरा कराना है। जिसके तहत लोग संगठन से तेजी से जुड़ रहे है। साथ ही अमरोहा जिले में भी संगठन को मजबूती मिल रही हैं।
ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपए किए जाने की घोषणा की हैं। साथ ही MSP गारंटी कानून लागू करने व किसानों के संपूर्ण कर्जा माफ कराने की मांग की।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी लोधी ने बताया कि पूरे देश में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें दौस मौहम्मद को मुरादाबाद मंडल मंत्री, रियाजुद्दीन को जिला सचिव अमरोहा, बिलाल चौधरी ब्लॉक महामंत्री मंडी धनौरा, मोहर्रम खान को तहसील महासचिव आदि के पद पर मनोनीत किए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष इसरत अली, सुमित जादौन, सद्दाम मलिक आदि रहे।