भाकियू लोक शक्ति ने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को किया मजबूत

Time Report Amroha : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ सुमित कुमार नागर के द्वारा धनौरा में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने यूनियन की सदस्यता ली। साथ ही कुछ लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

गजरौला ब्लॉक के उपाध्यक्ष रामकिशोर सिंह को बनाया गया व रहीश लोक सचिव को ब्लॉक सचिव व इरशाद ग्राम अध्यक्ष ताजपुर व अंतराम सैनी जी को ग्राम नवापुरा का ग्राम अध्यक्ष बनाया गया व विजेंद्र कुमार को युवा जिला प्रभारी व नीरज कुमार को कोश अध्यक्ष बनाया गया। नवागत पदाधिकारियों ने कहा कि वें भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का सदैव ईमानदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाएंगे।।

सदस्य अभियान डॉक्टर सुमित कुमार नागर के द्वारा आज चलाया गया है और यह सदस्य अभियान अमरोहा जिले के हर गांव मे चलाया जाएगा। सुमित नागर ने कहा कि सदस्य अभियान एक महीना और चलेगा।।

इस मौके पर सर्वोत्तम शर्मा जी सुभाष यादव नीरज यादव योगेंद्र यादव सुनील कुमार डॉ यतन कटारिया डॉ अशोक जय सिंह चंद्रपाल कल्याण सिंह सुरेंद्र सिंह रणवीर सिंह चंद्रपाल नरदेव सिंह छत्रपाल महेंद्र सिंह अभिषेक सौरभ उमेश सिंह हर्ष यादव रामपाल सिंह हुकम सिंह मुस्तफा जुल्फिकार मुजाहिद चंद्र किरण महाराज जसवंत सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे।।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!