अमरोहा में महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया सिपाही, एसपी ने किया सस्पेंड

Time Report Amroha : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तैनात एक सिपाही गैर महिला के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया। पति ने ही सिपाही को पत्नी के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। जिसके बाद मोहल्ले में जमकर हंगामा हुआ। पति ने सिपाही को जमकर धुनाई भी की। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी सिपाही को थाने ले आई।

अमरोहा में शहर की एक पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही मोहल्ले में किराये के मकान पर रहता हैं। मोहल्ले में ही रहने वाली महिला की पति से अक्सर अनबन रहती है। जिसकी शिकायत महिला ने कई बार पुलिस से की। शिकायत के आधार पर आरोपी सिपाही महिला की शिकायत पर उसके पति को हड़काता रहता है।

इस बहाने सिपाही का महिला के घर आना जाना शुरू हो गया और इस बीच सिपाही महिला से इश्क कर बैठा। फिर क्या था बहाना बनाकर महिला से मिलने उसके घर पहुंच जाता। महिला के पति को उस पर शक होने लगा। मोहल्ले के लोग भी सिपाही को शक की निगाह से देखने लगा।

बीती सोमवार को महिला का पति किसी काम से घर से बाहर गया तो दिन छिपते ही सिपाही महिला के घर में घुस गया। सिपाही के घर में घुसने की भनक महिला के पति को लग गई। महिला का पति वापस लौट आया। घर में पहुंचते ही नजर देख कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सिपाही उसकी पत्नी के साथ रंग रैलियां मना रहा था। जिसको पति ने रंगे हाथों दबोच लिया। मोहल्ले में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंचे दो सिपाही आरोपी सिपाही बामुश्किल छुड़ाकर साथ ले गए।

सिपाही के कारनामे से पुलिस की फजीहत होने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मामले की जांच सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह को सौंप दी। सीओ की जांच में आरोपी सिपाही दोषी पाया गया। इसके बाद एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।

 

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!