अमरोहा में सांसद कंवर सिंह तंवर ने सुनी, क्षेत्रीय लोगों की जन समस्याएं

Time Report Amroha (इकरामुद्दीन मलिक) : शनिवार को अमरोहा से भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने अपने आवास पर क्षेत्रीय लोगों की जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। साथ ही सांसद ने अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

सांसद ने अपने गजरौला स्थित झनकपुरी फार्म पर लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगों की एक एक कर जन समस्याओं को सुना। इनमें ज्यादातर शिकायतें जमीन विवाद, थानों में सुनवाई न होना आदि विभाग की थी। सांसद कंवर सिंह तंवर ने अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं सांसद ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगर फरियादियों की जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नही हुआ तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि किसी भी फरियादी को फरियाद के लिए भटकना न पड़े उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।

 

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!